Please wait
सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic

मेकर्स ने जारी किया 'भारत भाग्य विधाता' का टाइटल ट्रैक

फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत 'नब्ज नब्ज' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब निर्माताओं ने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के जरिए कंगना करीब डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह जनवरी 2025 में रिलीज हुई 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं।

09 Jun 2026

मेकर्स ने जारी किया 'भारत भाग्य विधाता' का टाइटल ट्रैक

अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत 'नब्ज नब्ज' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब निर्माताओं ने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के जरिए कंगना करीब डेढ़ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह जनवरी 2025 में रिलीज हुई 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं।

रिलीज हुए टाइटल ट्रैक में कंगना एक समर्पित नर्स के किरदार में दिखाई दे रही हैं, जो मरीजों की सेवा और अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाती नजर आती है। गीत में उनके किरदार के संघर्ष, संवेदनशीलता और सेवा भावना को प्रमुखता से दर्शाया गया है। गाने को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि इसका संगीत अमन पंत ने तैयार किया है। गीत के बोल फिल्म के निर्देशक मनोज तपाड़िया ने लिखे हैं।

'भारत भाग्य विधाता' मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में कंगना रनौत नर्स गीता माधव की भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और आदित्य मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेकर्स ने जारी किया 'भारत भाग्य विधाता' का टाइटल ट्रैक
फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत 'नब्ज नब्ज' को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब निर्माताओं ने इसका टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के जरिए कंगना करीब डेढ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News